अ.भा. औदिच्य म.स. बडनगर तहसील इकाई की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण


अ.भा. औदिच्य म.स. बडनगर तहसील इकाई की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण का आयोजन
अधिक फोटो देखने के लिए किलिक करें  
बडनगर उज्जैन म.प्र.दिनांक-२७ मई २०१२ 
अ.भा. औदिच्य म.स. बडनगर तहसील इकाई की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण का आयोजन  
अधिक फोटो देखने के लिए किलिक करें  
आज अ.भा. औदिच्य म.स. बडनगर तहसील इकाई की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण का आयोजन अध्यक्ष श्री भेरुलाल पटेल सहित लगभग उपस्थित २० सदस्यों सपथ लेकर संपन्न हुआ|

इस आयोजन के साथ ही सर्व औदिच्य ब्राम्हण समाज जिनमे सहस्त्र औदिच्य छोटी बड़ी सँभा ,मारू गोरवाल,अदि अन्य औदिच्य ब्राम्हणों को एक जुट होने का आव्हान किया गया| समारोह के  अध्यक्ष श्री हीरालाल जी त्रिवेदी (राजस्व आयुक्त म.प्र.शासन ) एवं सांसद श्री रघुनन्दन जी शर्मा अध्यक्ष म.सभा की गरिमा मय उपस्थिति में संप्पन्न हुआ|
बडनगर में आयोजित इस लगभग ढाई घंटे की देरी से प्रारम्भ हुए इस सम्मलेन   लगातार  अनियंत्रित देखा गया | अधिक उपस्थिति के कारण हॉल जहाँ छोटा पड़ा वहीँ पर कार्यक्रम  सञ्चालन अव्यवस्थित रहा, स्वागत में अधिक से अधिक फूल माला पहिनाने की होड़ में समय अधिक नष्ट हुआ| सम्मान के कार्यक्रम के दोरान अधिक कार्यकर्ताओ के मंच पर सामने खड़े हो जाने के कारण इसको बेठे दर्शक नहीं देख सके की किसका सम्मान कोन और किसका कर रहा हे| बस घोषनाये भर सुनाई पड़ती रहीं| सर्व औदिच्य बंधुओं को एक करने की इस आयोजन की योजना केवल छोटी बड़ी सँभा के वक्तव्यों तक सीमित रही अन्य मारू,गोरवाल.टोलाकिया,बांगड़ आदि का कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हो सका | मंच पर बेठे महानुभावो की संख्या भी अधिक थी (फोटो देखे) लगभग पुरे काय्रक्रम के दोरान मंच पर विराजित प्रमुख को छोड़कर सभी अपनी चर्चा में संलग्न देखे गए, इससे समस्त श्रोताओं / दर्शको का द्यान भंग होता रहा|  फिर भी कुल मिला कर सर्व औदिच्य बंधुओ को एक करने का यह प्रयास सराहनीय हे | इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश जी दुबे बधाई के पात्र हें|   इसे अलग से और वृहत रूप दिया जाना आवश्यक हे | अन्यथा सर्व औदिच्यों को यह एक करने की बात एक मात्र ओपचारिकता सिद्ध होगी| 
डॉ मधु सूदन व्यास 

Mohan Rawal
बड़नगर इकाई का शपथ विधि समारोह ग्रामीण एकता का परिचायक था| श्री हीरालालजी त्रिवेदी ने बालिका छात्रावास निर्माण और कर्म की महत्ता पर जोर दिया| श्री रघुनंदनजी शर्मा ने मृत्यु-भोज को बहुत सादगी से संपन्न करने का अनुरोध किया | नई कार्यकारिणी को कुछ नया करके दिखाना चाहिए| महिलाओं की भागीदारी हर कार्यक्रम में आवश्यक है|
बधाई|

इस साईट पर उपलब्ध लेखों में विचार के लिए लेखक/प्रस्तुतकर्ता स्वयं जिम्मेदार हे| इसका कोई भी प्रकाशन समाज हित में किया जा रहा हे|सभी समाज जनों से सुझाव/सहायता की अपेक्षा हे|