भारत रत्न और हम-निरन्तर सिंह पण्ड्या.

भारत रत्न और हम
मित्रो,
 भारत रत्‍न हमारे देश का उच्‍चतम नागरिक सम्‍मान है, जो कला, साहित्‍य और विज्ञान व अन्य क्षेत्रो में अपनी साधारण सेवा के लिए तथा उच्‍चतम स्‍तर की लोक सेवा को मान्‍यता देने के लिए प्रदान किया जाता है। किन्तु मेरी राय में इस देश का हर वह नागरिक जो देश की प्रगति में इमानदारी से कार्य कर, देश को आर्थिक और वैश्विक रूप से बलवान बना रहा हो, देश की गति व उद्दार के लिए कार्य कर रहा हो, असल माइने में वह ही भारत रत्न है| जिसके लिए उन्हें किसी तमगे की जरुरत नहीं है|  
किन्तु देश की विडम्बना यह है, की भारत की आजादी के बाद से आज तक कुछ राजनितिक दल अपने फायदे के लिए भारत रत्न  जेसे उच्‍चतम नागरिक सम्‍मान को उनके ही कुछ चित-परिचित, नाते-रिश्तेदारों को दे देते है| किन्तु असल में भारत रत्न तो हर भारतीय के दिल का वो जज्बा है, जो भारत की आन बान शान के लिए कुछ भी कर गुजरने को प्रेरित करता है|  
इस सम्मान को पाने वाले वे लोग होते है, जिनके जीवन का एक ही लक्ष्य था एक ही उद्देश्य था, और उसे पाने के लिए वे अपने जीवन में आने वाली बाधाओं को दृढ निश्चयी होकर लांघते हुए अपने लक्ष्य को आत्मसात कर गए| जो लोग अपने चित्त को चारों और बिखेर कर कार्य करते है, उन्हें सेकड़ो वर्षो तक सफलता का मूल्य मालूम नहीं होता, अतः अपने जीवन का लक्ष्य स्पष्ट रखें, और अपने कार्य को पूर्ण हृदय से निष्ठा पूर्वक निडर होकर ना सिर्फ किताबी कीड़े बनकर बल्कि इस संसार के व्यावहारिक जीवन के गुणों को अपना कर अपना लक्ष्य हासिल करे|
जो व्यक्ति इन गुणों को अपनाकर देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान देता है, वो ही भारत रत्न है|  

निरन्तर सिंह पण्ड्या
 Er Nirantar Singh Pandya
 ( दोंदवाडा,दोतरडी)

9685013001
समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।