क्षिप्रा गंगा चल समारोह

  उज्जैन -04/06/2012
क्षिप्रा गंगा चल समारोह
4 jun 2012.
तदनुसार जैष्ठ्य पूर्णिमा विक्रम सम्वत 2069
आज साय उज्जैन के विश्व प्रसिद्द क्षिप्रा तट रामघाट पर औदीच्य ब्राम्हण समाज उज्जैन का भव्य क्षिप्रा गंगा चल समारोह निकला। इसमें समाज के हजारो महिला पुरुषो के अतिरिक्त अन्य समाज और 

समुदाय के लोगो ने उपस्थित होकर बड़े ही उत्साह से 

क्षिप्रा माता की भव्य आरती कर ,डोली में क्षिप्रा माता कि मूर्ति विराजित कर कई बग्घी घोडा गाड़ी,बेलगाडी आदी में झांकी सजाकर शहर  के मुख्य मार्गो पर चल समारोह निकालकर क्षिप्रा  माता का पूजन किया। क्षिप्रा नदी जो की उज्जैन के जन जीवन की प्राणदयानी हे। और देश भर के समस्त  हिन्दू धर्मावलम्बियों को आकर्षित कर उनमे शक्ति,एकता,नेतिकता की भावना,शुचिता,पवित्रता अदि सद गुणों का संचार करती हे।  इसकी की महत्ता को सर्वोपरि मानते हुए उसके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु औदीच्य ब्राम्हण समाज  यह चल समारोह का प्रतिवर्ष आयोजन करता हे। 
औदीच्य ब्राम्हण समाज उज्जैन के तत्वाधान में यह आयोजन "माँ क्षिप्रा गँगा का चल समारोह" विगत कई वर्षो से  प्रतिवर्ष निकला जाता हे महाकाल की सवारी के अतिरिक्त यह एक मात्र और चल समारोह हे जिसे शासकीय सहायता और मान्यता प्राप्त हे पूर्व में हमेशा शासकीय पुलिस बेंड भी साथ रहता था पर इस बार नदारद रहा ।
 इस समारोह के प्रारम्भ में अखिल भारतीय औदिच्य ब्राम्हण समाज के उज्जैन जिला अद्याक्ष श्री सत्यनारायण त्रिवेदी ने सपत्निक माँ क्षिप्रा का पूजन एवं आरती की तत्पश्चात माँ को डोली वे विराजित कर चल समारोह धूमधाम से शहर की और नगर वासियों को दर्शन देने चल पड़ा। इसमें समाज के समस्त वरिष्ट जन उत्साह से सम्मलित हुए।

विस्तार से जानकारी शीघ्र ही।



===============
रामघाट से निकली गंगा की सवारी
उज्जैन देनिक भास्कर पेज  -8
भास्कर संवाददाता. उज्जैनत्न ज्येष्ठ पूर्णिमा सोमवार को गंगा दशहरे के समापन पर शिप्रातट रामघाट से श्री औदिच्य ब्राह्मण समाज ने गंगा माता की सवारी निकाली। बैंड-बाजे, ढोल-ताशों के साथ सवारी में पालकी के अंदर गंगा माता की रजत प्रतिमा विराजित थी। सवारी शाम 7.30 बजे रामघाट से शुरू हुई, जो विभिन्न मार्गों से होकर भागसीपुरा पहुंची। पं. प्रभाशंकर शुक्ल कपूर ने बताया सवारी में रथ पर नंदी व गरुड़ जी भी निकाले गए। केसरिया ध्वजाओं के साथ समाजजन पैदल चल रहे थे।
मां शिप्रा का दुग्धाभिषेक- रामघाट स्थित श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सिंहपुरी द्वारा शिप्रा-गंगा माता मंदिर में मनाए जा रहे गंगा दशहरे का समापन हुआ। शाम 6.30 बजे रामानुजकोट के स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज, संत बालकृष्ण नाथ ढोलीबुआ, अ.भा. ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी की उपस्थिति में मां शिप्रा का पूजन व दूध से अभिषेक किया गया। पूजन पं. नारायण उपाध्याय, गौरव उपाध्याय ने कराया। इस अवसर पर रामेश्वर दुबे, श्रीधर व्यास मौजूद थे।
========================================================
इस साईट पर उपलब्ध लेखों में विचार के लिए लेखक/प्रस्तुतकर्ता स्वयं जिम्मेदार हे| इसका कोई भी प्रकाशन समाज हित में किया जा रहा हे|सभी समाज जनों से सुझाव/सहायता की अपेक्षा हे|