"श्री उद्दव जी जोशी" का अनुकर्णीय कृतित्व|

अन्य फोटो के लिए क्लीक करें 
औदीच्य बन्धु गेलेरी   
                          "श्री उद्दव जी जोशी
 हमारे बीच में कभी कभी कुछ बहुत ही अच्छी सोच रखने वाले व्यक्ति होते हें पर उनकी यह अच्छी सोच का पता नहीं चल पता | इस प्रकार की सोच रखने वाले व्यक्ति वास्तव में समाज के लिए एक महापुरुष की भांती होते हे | उन्हें उनके कार्यो से हजारों में अलग किया जा सकता हे| एसे ही व्यक्ति हें उज्जैन निवासी "श्री उद्दव जी जोशी " सेनिक बटालियन, से सेवा निवृत्त समाज के हर कम में पिछले कई वर्षो से विना किसी पद या महत्व कांक्षा के समाज हित का काम करते चले जाना उनकी विशेषता हे | पिछले तेरह वर्षो से निरंतर जारी सफल परिचय सम्मलेन,सामूहिक विवाह,कई सामूहिक समाज के कार्यो में उनकी ही इस सोच का परिणाम हे कहा जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगी | प्रत्यक्ष में दूसरों को श्रेय देने वाले और गुपचुप बिना मंच माइक नेपथ्य में सभी को एक जुट कर रखने वाले , वे ही हें | संभव हे उनकी यह प्रशंसा चाटुकारिता प्रतीत हो , पर आज ऐसा कहने का एक बहुत बड़ा कारण हे ,जो मुझको अभी कुछ दिन पाहिले ही ज्ञात हुआ , जो आप सभी को भी अच्छा और अनुकरणीय लगे | जोशी जी पिछले लगभग तीन वर्षो(३१ अगस्त २००९) से एक ऐसा कार्य गुपचुप कर रहे हें जिसे सभी को ज्ञात करना जरुरी हें | हमारे समाज में ही नहीं कई और समाजो में भी यह प्रथा हे ,किसी की म्रत्यु के बाद परिजन और करीबी रिश्तेदार शव पर शाल/साड़ी आदि ओडाते हे , इन वस्त्रो को शमशान में यू ही एक और डाल दिया जाता हे , इन वस्त्रो को बाद में वंहा सफाई कर्मचारियों द्वारा एकत्र होकर, वापिस साफ होकर बिकने बाजार में आ जाते हें | यह क्रम सतत जारी रहता हे | 
श्री उद्दव जी के समाज सेवी सोच ने इसका एक अनूठा उपयोग सोच लिया की क्यों न इन वस्त्रो को एकत्र कर गरीब और वस्त्र हीन लोगों में बाट दिया जाये , और गुपचुप अमल में लाना भी प्रारम्भ कर दिया | समय से थोडा पाहिले जाकर वे उस घर के परिजनों से चर्चा करते हे , अपना विचार उनको बताते हें , सभी इस सोच से प्रभावित होकर उनका साथ देने का मन बना लेते हें | जब साड़ी /शाल / अदि वस्त्र ओड़ाने की प्रथा संपन्न हो जाती हे तब वे इन वस्त्रो को एकत्र कर लेते हें| बाद में जाकर जरुरत मंदों को बाँट देते हें |

उनका इस कार्य में शरद त्रिवेदी जी भी हाथ बटाते हे |

हम ऐसे सोच रखने वाले ऐसे उद्धव जी की के इस अनुकर्णीय कृतित्व के लिए साधुबाद करते हे | डॉ मधु सूदन व्यास 
संपर्क -श्री उद्धव जोशी ऍफ़ ५-२० ,एल आई जी ऋषि नगर उज्जैन ०७३४-२५१५६७७