उज्जैन 12 जुलाई 2013 गुजरात के औदीच्य तीर्थ यात्रियों का महासभा द्वारा स्वागत।

गुजरात के औदीच्य तीर्थ यात्रियों का महासभा द्वारा स्वागत।
उज्जैन – 12 जुलाई 2013


मेहसाणा गुजरात के औदीच्य समाज का, एक समूह तीर्थ यात्रा करता हुआ, उज्जैन पहुंचा। उज्जैन में अ भा औदीच्य महासभा उज्जैन, जिला एवं प्रदेश इकाई द्वारा स्वागत–अभिनंदन किया गया। तीर्थ यात्री श्री दशरथ भाई रावल विसनगर, एवं चंद्रिका बेन जोशी खेरालु, के नेत्रत्व में अपने अन्य साथियों के साथ ओंकारेश्वर होते हुए उज्जैन दर्शन पर आए। यात्रियों में श्री मनोहर शुक्ल, जितेंद्र भाई, विनोद भाई, इशाराम राजगीर, आदर्श, विमला बेन ठाकर, भावना बेन जोशी, केलाश बेन रावल, नीलेश रावल, नरेंद्र पण्ड्या, अंजुषा रावल आदि शामिल थे। ये सभी विसनगर, खेरालू, सिद्धपुर, निवासी थे। स्मरणीय है, की पिछले वर्ष श्री सत्यनारायणजी पटेल (महासभा उज्जैन ग्रामीण अध्यक्ष) के नेत्रत्व में 400 से अधिक यात्रियों का समूह सिद्धपुर यात्रा पर गया था, इस प्रकार महासभा का यह एकीकरण अभियान कहा जा सकता है।
स्वागत के बाद यात्री दल ने महामालव धर्मशाला उज्जैन को 3300/- रु भेट किए। औदीच्य बंधु पत्रिका के सदस्य बनने हेतु आग्रह को स्वीकार कर, शीग्र बनने का आश्वासन दिया।
महासभा की ओर से स्वागत कर्ताओं में, प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष डॉ मधु सूदन व्यास, उद्धव जोशी श्री सत्यनारायन जी त्रिवेदी पटेल साब, जिला अध्यक्ष सोहन भट्ट, सुरेश उपाद्याय, श्री जगदीश, गोवर्धन सिग पटेल, वासुदेव रावल, रामेश्वर व्यास, भेरुलाल पंडया, आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। 

प्रकाश दुबे
इसका प्रकाशन समाज हित में किया जा रहा है,सभी बंधुओं से सुझाव/सहायता की अपेक्षा है।