आयोजन सूचनाएँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आयोजन सूचनाएँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

भगवान् गोविन्द माधव जयंती और चल समारोह संपन्न|

भगवान् गोविन्द माधव जयंती और चल समारोह संपन्न|



कार्तिक पूर्णिमा, औदीच्य ब्राह्मण दिवस के रूप में ओदिच्य ब्राह्मण समाज द्वारा देश भर में माने जाता है, सिद्धपुर औदीच्य ब्राह्मणों के मूल स्थान सहित जहाँ भी औदीच्य ब्राह्मण निवास कर रहे हैं, पर सी न किसी रूप में मनाया जाता है | इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम चल समारोह आदि स्थान के अनुसार निकलने की परंपरा है|
उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमापर विशेष स्नानं होता है| इस कारण शहर में अत्यधिक भीड़ होती है, अत यहाँ चल समारोह और कार्यक्रम एक से तींन दिन बाद निकाला जाता है|
दिनांक29नवम्बर 15 को भगवान गोविन्द माधव के 200 सो से अधिक वर्ष पूर्व स्थापित कार्तिक चोक स्तिथ भगवान् गोविन्द माधव मंदिर में समाज जनों ने पूजन किया | तत्पश्चात चल समारोह कार्तिक चौक से पानदरीबा , गुदरी चौराहा, गोपाल मंदिर, छत्री चौक होते हुए, अब्दालपुरा औदीच्य धर्मशाला में पहुंचा। चल समारोह का जगह जगह स्वागत हुआ। छत्री चौक पर निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत व खजुरवाली मस्जिद पर यादव समाज द्वारा विशेष स्वागत किया गया।
इसके अतिरिक अन्य स्थानो भी पर पुष्पवर्षा, से स्वागत किया गया समाज जनों ने श्वेत वस्त्र और महिलाओं ने पिट वस्त्र धारण कर समारोह में उत्साह पूर्वक भाग लिया अंत में पुन भगवन का पूजन कर समाज के सहभोज के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ|
जयगोविन्द माधव |


 



समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

गुना औदीच्य ब्राह्मण समाज द्वारा श्रीमद भगवद कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन|

 श्री गोविन्द माधव जयते|
गुना औदीच्य ब्राह्मण समाज द्वारा श्रीमद भगवद कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन|
सह्स्रोदीच्य औदीच्य ब्राह्मण समाज गुना द्वारा सर्व सम्मत्ति से दिनांक 2 सितम्बर 2015 से 8 सितम्बर 15 तक श्रीमद भगवद कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है|
प्रमुख कथा वाचक श्री कुमारी जय राधा शर्मा  जिनकी आयु 14 वर्ष है, ज्ञातव्य है की श्री मनोहर लाल जी शास्त्री (सह्स्रोदीच्या परवाह ग्राम) की पुत्री श्री कुमारी जय राधा शर्मा, अल्प-आयु से ही इस क्षेत्र में महारत प्राप्त कर चुकीं हें,और ग्रामीण क्षेत्र में अपने पिता के साथ कई वर्षो से ज्ञान का प्रकाश फेला रहीं हैं| जिनने भी एक बार आपके मुख से सस्वर भगवद कथा और कथा-प्रवचन-कीर्तन सुना, वह प्रभावित हुए बिना नहीं रहा|

औदीच्य समाज गुना के अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. व्यास, महासभा अध्यक्ष गुना श्री मनोहर लाल जी, और समस्त समाज जनों ने सपरिवार सभी को कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया है|
कथा वचन स्थल सनाङ्य धर्मशाला दुर्गा कोलोनी, गुना मप्र|

संपर्क   डॉ . ओ पी व्यास नई सड़क गुना मप्र मोब- 9425766913 / 9589015626/ E Mail- dropvyaspoet@gmail.com

गोपाल व्यास उदासी आश्रम गुना मप्र मोब 9893990824  / दिनेश औदीच्य गुना  9425735578  रघबीर भट्ट गुना 9406509102

समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

उज्जैन में गाविन्द माधव जयंती और चल समारोह का आयोजन दिनांक 9 नबम्बर 14 को।

उज्जैन 19 अक्तूबर 2014 – गाविन्द माधव जयंती और चल समारोह का आयोजन दिनांक 9 नबम्बर 14 को।  

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक पुर्णिमा गोविंद माधव जयंती [6नवंबर] के उपलक्ष्य में चल समारोह दिनांक 9 नबम्बर 14 को निकलेगा।

अखिल भारतीय औदीच्य महासभा, उज्जैन ग्रामीण के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी त्रिवेदी [पटेल] एवं शहर अध्यक्ष श्री सोहन लाल भटट , ने एक जानकारी देते हुए बताया की  दिनांक 9/11/2014 रविवार को चल समारोह प्रात: 11 बजे से  भगवान गोविंद माधव मंदिर कार्तिक चोक से प्रारम्भ होगा, बेड-बजे झांकियों, भजन गाती मंडलियों, समाज की महिलाओं, पुरुषो के साथ औदीच्य ब्राह्मण धर्मशाला एवं अतिथि गृह कहारवाड़ी उज्जैन पुहुंचेगा यहाँ समस्त समाज जनो द्वारा भगवान गोविंद माधव का पुजा अर्चन सम्पन्न होकर प्रसाद वितरण होगा। स्मरणीय है की, उज्जैन में यह आयोजन प्रतिवर्षा कार्तिक पुर्णिमा के बाद ही रखा जाना संभव हो पाता है क्योंकि कार्तिक पुर्णिमा पर लाखो लोग क्षिप्रा स्नान का पहुँचते हें इससे सभी दूर मेले जैसा वातावरण बन जाता है, इससे अधिक भीड़ के कारण इस दिन शोभा यात्रा निकाला जाना संभव नहीं हो पाता।

महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश दुबे एवं जिला अध्यक्ष द्वय ने सभी समाज जनो से विनती की है, कि सब समाज जन सपरिवार इस समारोह में सपरिवार जिनमें पुरुष श्वेत वस्त्र में महिलाएं केसरिया रंग में रंग कर सम्मलित होकर भगवान गोविंद माधव के प्रति अपनी आस्था और सहस्र औदीच्य ब्राह्मणो की संगठित शक्ति का परिचय देवें। <http://audichyabandhu.org/news/
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

महासभा मप्र इकाई के वर्तमान जिलाध्‍यक्षों की बैठक 9 नवंबर 14 को आयोजित।

महासभा मप्र इकाई के वर्तमान जिलाध्‍यक्षों की  बैठक 9 नवंबर 14 को आयोजित

उज्‍जैन

अ;भा;औदीच्‍य महासभा की मध्‍यप्रद्रेश इकाई के वर्तमान जिलाध्यक्षों की अन्तिम बैठक दिनांक 9 नवम्‍बर 2014 प्रात 11 बजे,महामालव औदीच्‍य धर्मशाला,क्षीरसागर उज्‍जैन में आयोजित की गई है । सभी जिलाध्‍यक्षों से निवेदन है कि वे बैठक के लिए महासभा के सदस्‍यों की सूचि,रसीद कटटो की जानकारी ,अभी तक प्राप्‍त राशि का पूर्ण विवरण ,बैंक खाता क्र्मांक आदि जानकारी अवश्‍य लेकर आवें । बैठक में निर्धारित समय से पूर्व पधारने का कष्‍ट करें ।

रवि ठक्‍कर                                                                                                                     प्रकाश दुबे
महामंत्री                                                                                                                            अध्‍यक्ष
अ;भा; औदीच्‍य महासभा मप्र इकाई
========================================================================
समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

जीवन साथी का चयन - जीवन की एक बड़ी उपलब्धि।

प्रविष्टि ऑन लाइन भेजने के लिए लिंक 

जीवन साथी
  परम पिता परमात्मा ने सृष्टि को प्रकृति, प्रेम, और परिचय से संवार कर मानव जीवन को उर्जा प्रदान की है। प्रकृति ने मानव को सारी सुख सुविधाओं से नवाजा, प्रेम ने मानवीय भावना और अनुभूति को बढाया तो परिचय ने सृष्टि के कण कण को अपनत्व प्रदान किया। सांसारिक कार्यो के लिए साधनों की पूर्ति का मुख्य आधार परिचय है ! हर व्यक्ति अपने  जीविकोपार्जन के सारे सर्व सुलभ साधन एक दूसरे के सहयोग से उपलब्ध करता है किन्तु  अपने बेटे बेटियों के लिए योग्य जीवन साथी का चयन सामाजिक परिचय के बिना संभव नहीं होता है !

औदीच्य ब्राह्मण समाज गुना की मासिक बैठक- गोविन्द माधव जयंती पर अनेक कार्यक्रम गुना

औदीच्य ब्राह्मण समाज गुना की मासिक बैठक- गोविन्द माधव जयंती पर अनेक कार्यक्रम
गुना--- समाचार द्वारा डॉ ओ पी व्यास गुना 
      औदीच्य ब्राह्मण समाज गुना की पाक्षिक बैठक का आयोजन सिसोदिया कालोनी में श्री सुरेन्द्र वशिष्ठ के निवास पर डॉ. ओ.पी.व्यास की अध्यक्षता में रखी गयी। बैठक में सदस्यता अभियान पूरा करने और कार्तिक पूर्णिमा 6 नवम्बर को भगवान गोविन्द माधव की जयंती उत्साह के साथ मनाने के लिए समिति के गठन पर विचार किया गया । यह समिति व्यापक प्रचार प्रसार कर सांस्कृतिक कार्यक्रम रांगोली रुद्राभिषेक संध्या वंदन, विप्र समाज के उत्थान पर विचार गरीबों के लिए शीत ऋतू के वस्त्र बांटने आदि कार्य क्रम किए जायेंगे। बैठक में विष्णु प्रसाद वशिष्ठ के निवास पर ब्राह्मण समाज के बच्चों के लिए संस्कार शाला चलाने का प्रस्ताव रखा गया। इसमें युवा प्रोढ़ बुज़ुर्ग वर्ग को पण्डित श्री मान बृज मोहन जी शर्मा द्वारा नैतिक एवं धार्मिक शिक्षा दी जावेगी । समाज की अगली बठक 14 सितम्बर को श्री मान पुरुषोत्तम शर्मा विंध्याचल कोलोनी पर आयोजित की जायेगी . सभी सजातीय बन्धुओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की गयी॥
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

सहस्र औदिच्य ब्राह्मण समाज का 2014 का परिचय सम्मेलन।


     सहस्र औदिच्य ब्राह्मण समाज का आगामी परिचय सम्मेलन एक ही दिन उज्जैन एवं इंदोर में दिनांक 21 दिसंबर 2014 को होने जा रहा है। 
    उज्जैन में पिछले 15 वर्षों से परिचय सम्मेलन वरिष्ठ सदस्यों द्वारा युवकों के सहयोग से आयोजित किया जाता रहा है। पिछले वर्ष से यह ज़िम्मेदारी अब युवकों को दे दी गई है। 
    युवकों के नई ऊर्जा के साथ वर्ष 2013 में परिचय सम्मेलन सम्पन्न किया। 
     वर्ष 2013 की एक विशेष बात यह रही की एक सप्ताह के अंतर से दो परिचय सम्मेलन दो अलग युवक आयोजकों द्वारा आयोजित किए गए। दोनों ही सम्मेलन सफल रहे।

गौतम गोत्रीय सहस्र औदिच्य ब्राह्मणो की कुलदेवी शक्टांबिका माता मंदिर की सौ वीं वर्ष ग्रंथि के अवसर पर आयोजन।

जय श्री शक्टांबिका माताजी जी ,
सहस्र औदिच्य ब्राह्मणो के गोतम गोत्रीय कुलदेवी शक्टांभिका माता मंदिर की सौ वीं वर्ष ग्रंथि के अवसर पर आयोजन दिनांक 06/02/2014।  

शक्टांबिका माताजी का इतिहास 

श्री शक्टांबिका माताजी मंदिर गुजरात के सिद्धपुर निकट आज का ग्राम पासवदल પાસવદ્ળ ગુજરાત. Shaktambika Mataji Temple, Paswadal, gujarat ] में स्थित है । यह गौतम के वंशज के "कुलदेवीदेवी" है । "गौतम गोत्र के कुछ ब्राह्मणो को 1100 वर्ष पूर्व पहले पहले, महाराज मूलराज ने यह गाँव दान किया था। यह गाँव पूर्व काल में पुष्पासर या पुष्पवती के नाम से भी जाना जाता था। गौतम गौत्रीय ब्राह्मणों ने इस शहर में शक्टांबिका माताजी की स्थापना की।   इन गौतमी ब्राह्मणों को पूरे ग्राम का दान दिया इस हेतु ये ब्राह्मण,  बाद के काल में पुष्पदलिया (Pushpadaliya) के नाम से भी जाने जाते थे। 

इस शहर को आक्रमण करियों ने ध्वस्त कर दिया और लोग अन्यत्र चले गए थे। कई वर्षों के बाद अंबामाता जी  के मंदिर का पुनुरुद्धार कर इस गांव को फिर से स्थापित किया। आज विभिन्न समुदाय के कई लोग यहां निवास करते हें। और गांव का नाम अब ' Paswadal ' से जाना जाता है।  
शक्टांबिका माताजी मंदिर का महत्वपूर्ण प्रसिद्धि महा सूद 1971 की शुक्रवार 7th पर 100 वर्ष  पहले किया गया था । बाद में अन्यत्र गए कई ब्राह्मण पुनर्वास के साथ यहाँ लौट आए। धीरे धीरे पूजा के लिए यहां आने वाले ब्राह्मणों में लगातार वृद्धि हुई है। यहाँ निवास रत ग्रामीणों का मिश्रित प्रयास से, गौतमी ब्राह्मणों को दिए गए दान से, नव निर्माण किया गया है। 

महा सूद 7 माताजी के पाटोत्सव (patotsav) के रूप में मनाया जाता है। 

यहाँ श्री शक्टांबिका माताजी प्रति दिन, निम्न रूपों में दिखाई देती हें। 

  1. रविवार - शेर पर सवारी - अंबिका के रूप में। 
  2. सोमवार - गाय पर सवारी - पार्वती के रूप में।
  3. मंगलवार - शेर पर सवारी - शक्टांबिका माताजी के रूप में। 
  4. बुधवार - एरावत (सात सिर वाले हाथी) पर सवार - इंद्र के रूप में। 
  5. गुरुवार - ईगल पर सवारी - वैभवी के रूप में। 
  6. शुक्रवार - हंस पर सवारी - सरस्वती के रूप में।
  7. शनिवार - हाथी पर सवारी - लक्ष्मी के रूप में।
उपरोक्त वर्णन हमने अपनी जानकारी, खोज के अनुसार लिखा है। इस विषय में आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।
 डॉ मधु सूदन व्यास 
इस अवसर पर श्री हेमंत पाध्य जी ने यू के से एक वीडियो प्रस्तुति यू टुयुब के माध्यम से समर्पित की है।
  देखें -  वीडियो -SHRI SHAKATAMBIKAMATAJI : BHAVE BHAJILONE SHRI SHA
=========================================================================================
समाज हित में प्रकाशित। आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।