समाचार/सूचनाये लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समाचार/सूचनाये लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

भगवान् गोविन्द माधव जयंती और चल समारोह संपन्न|

भगवान् गोविन्द माधव जयंती और चल समारोह संपन्न|



कार्तिक पूर्णिमा, औदीच्य ब्राह्मण दिवस के रूप में ओदिच्य ब्राह्मण समाज द्वारा देश भर में माने जाता है, सिद्धपुर औदीच्य ब्राह्मणों के मूल स्थान सहित जहाँ भी औदीच्य ब्राह्मण निवास कर रहे हैं, पर सी न किसी रूप में मनाया जाता है | इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम चल समारोह आदि स्थान के अनुसार निकलने की परंपरा है|
उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमापर विशेष स्नानं होता है| इस कारण शहर में अत्यधिक भीड़ होती है, अत यहाँ चल समारोह और कार्यक्रम एक से तींन दिन बाद निकाला जाता है|
दिनांक29नवम्बर 15 को भगवान गोविन्द माधव के 200 सो से अधिक वर्ष पूर्व स्थापित कार्तिक चोक स्तिथ भगवान् गोविन्द माधव मंदिर में समाज जनों ने पूजन किया | तत्पश्चात चल समारोह कार्तिक चौक से पानदरीबा , गुदरी चौराहा, गोपाल मंदिर, छत्री चौक होते हुए, अब्दालपुरा औदीच्य धर्मशाला में पहुंचा। चल समारोह का जगह जगह स्वागत हुआ। छत्री चौक पर निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत व खजुरवाली मस्जिद पर यादव समाज द्वारा विशेष स्वागत किया गया।
इसके अतिरिक अन्य स्थानो भी पर पुष्पवर्षा, से स्वागत किया गया समाज जनों ने श्वेत वस्त्र और महिलाओं ने पिट वस्त्र धारण कर समारोह में उत्साह पूर्वक भाग लिया अंत में पुन भगवन का पूजन कर समाज के सहभोज के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ|
जयगोविन्द माधव |


 



समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

उज्जैन में सहस्र औदीच्य समाज की "वरिष्ठजन समिति" एक प्रेरणा|

उज्जैन में सहस्र औदीच्य समाज की "वरिष्ठजन समिति" एक प्रेरणा| 
    यह बात कही है 1 नवम्बर 2015 को भोपाल में आयोजित प्रथम परिचय सम्मेलन के अवसर पर श्री हीरालाल जी त्रिवेदी, आयुक्त सूचना विभाग भोपाल ने अपने उद्बोधन में|
  अपने कहा ‘‘सहस्त्र औदीच्य समाज वरिष्ठजन समिति उज्जैन समाजहित के आयोजन संपादित कर रही है जो प्रेरणास्पद और अनुकरणीय है।
   सहस्त्र औदीच्य समाज वरिष्ठजन समिति उज्जैन व्दारा की जा रही कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी अ.भा. औदीच्य महासभा के मुख पत्र ‘‘औदीच्य बन्धु‘‘ के माध्यम से प्रस्तुत की जा रही है । 
      सम्पूर्ण भारत वर्ष में पंजीकृत एवं शासन से मान्यता प्राप्त एक अशासकीय संगठन ‘‘सहस्त्र

गुना औदीच्य ब्राह्मण समाज द्वारा श्रीमद भगवद कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन|

 श्री गोविन्द माधव जयते|
गुना औदीच्य ब्राह्मण समाज द्वारा श्रीमद भगवद कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन|
सह्स्रोदीच्य औदीच्य ब्राह्मण समाज गुना द्वारा सर्व सम्मत्ति से दिनांक 2 सितम्बर 2015 से 8 सितम्बर 15 तक श्रीमद भगवद कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है|
प्रमुख कथा वाचक श्री कुमारी जय राधा शर्मा  जिनकी आयु 14 वर्ष है, ज्ञातव्य है की श्री मनोहर लाल जी शास्त्री (सह्स्रोदीच्या परवाह ग्राम) की पुत्री श्री कुमारी जय राधा शर्मा, अल्प-आयु से ही इस क्षेत्र में महारत प्राप्त कर चुकीं हें,और ग्रामीण क्षेत्र में अपने पिता के साथ कई वर्षो से ज्ञान का प्रकाश फेला रहीं हैं| जिनने भी एक बार आपके मुख से सस्वर भगवद कथा और कथा-प्रवचन-कीर्तन सुना, वह प्रभावित हुए बिना नहीं रहा|

औदीच्य समाज गुना के अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. व्यास, महासभा अध्यक्ष गुना श्री मनोहर लाल जी, और समस्त समाज जनों ने सपरिवार सभी को कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया है|
कथा वचन स्थल सनाङ्य धर्मशाला दुर्गा कोलोनी, गुना मप्र|

संपर्क   डॉ . ओ पी व्यास नई सड़क गुना मप्र मोब- 9425766913 / 9589015626/ E Mail- dropvyaspoet@gmail.com

गोपाल व्यास उदासी आश्रम गुना मप्र मोब 9893990824  / दिनेश औदीच्य गुना  9425735578  रघबीर भट्ट गुना 9406509102

समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

सहस्र औदीच्य ब्राह्मण समाज वरिष्ट जन समीति उज्जैन, सम्मान/ सहयोग समारोह का आयोजन|

प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष सितम्बर २०१५ में भी,  सहस्र औदीच्य वरिष्ट जन समीति उज्जैन,  सम्मान/ सहयोग समारोह आयोजित करें जा रही है|  
इस हेतु  सहस्र औदीच्य ब्राह्मण समाज उज्जैन जिले के -
* प्रतिभावान छात्र और छात्राओं का सम्मान,एवं 
* ग्रामीण क्षेत्र में अध्ययन कर 12 वीं में उच्च अंक प्राप्त कर स्नातक शिक्षण हेतु प्रतिवर्ष 5000/- रु की स्नातक होने तक छात्र वृत्ति, 
* आर्थिक क्षेत्र में कमजोर प्रतिभशाली को अध्ययन में आर्थिक सहयोग, 
* आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार को दुर्घटना/ या गंभीर रोग की चिकित्सा में आर्थिक सहयोग, 
इस हेतु ३१ अगस्त तक हितग्राहियों की जानकारी वरिष्ट जन समीति उज्जैन को प्रदान करें| 
 सक्षम समाज जन पूर्वजों अदि की स्मृति में कोई सम्मान/ पुरुस्कार/ या किस भी कार्य हेतु आर्थिक सहयोग देना चाहें, तो समीति आपके/ उनके नाम से आपके द्वारा ही प्रदान करने की व्यवस्था करेगी|
 इस हेतु 1- सुरेश उपाध्याय, 9424511107 / 
2- प्रकाश दुबे- 9424085592/ 
3-डॉ मधु सुदन व्यास -९४२५३७९१०२/ 
4-  उद्धव जोशी- ९४०६८६०८९९  अथवा
 5- प्रमोद जोशी- ९४२५०९४५१७ , से सम्पर्क करें|  
*** विशेष और पूर्ण जानकारी देखे-
समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

औदीच्य समाज के शोध कार्य में सहयोगी बने और आपका नाम भी सहयोग कर्ताओं में सम्मलित करें|


   
डाॅ. प्रीति पाण्डे -म.प्र.से एकमात्र चयनित प्रतिभा 
अ.भा.औदीच्य महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्व.श्री रामचन्द्र जी पाण्डे की बहू डाॅ. प्रीति सतीश पाण्डे उज्जैन को यूनीयन ग्रान्ट कमीशन नई दिल्ली की सम्मानित पोस्ट ‘‘ डाक्टोलर फैलौशिप फार वुमेन ‘‘ पांच वर्ष के लिए प्राप्त हुई है। इस फैलोशिप में मध्य प्रदेश से एक मात्र आपका ही चयन हुआ है, जो औदीच्य समाज के लिए गौरव की बात है। इस शोध कार्य के लिए आपके व्दारा भेजा गया प्रोजेक्ट ‘‘‘आधुनिक मालवा में गुजरात से विस्थापित समुदायों का सामाजिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन ‘‘ स्वीकृत हुआ है। विस्थापित समुदायों में प्रमुख रूप से औदीच्य समुदाय भी है। इस आधार पर औदीच्य समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं एतिहासिक पक्ष को स्पष्ट किया जाना संभव हो सकेगा।

सहस्त्र औदीच्य समाज उज्जैन का सोलहवां परिचय सम्मेलन सानन्द सम्पन्न|

सहस्त्र औदीच्य समाज उज्जैन का सोलहवां परिचय सम्मेलन सानन्द सम्पन्न|
उज्जैन- 21/12/20 14
सहस्त्र औदीच्य समाज उज्जैन का सोलहवां परिचय सम्मेलन दिनांक 21 दिसम्बर 2014 को सानन्द सम्पन्न|
परिचय सम्मेलन एक जादुई चिराग-जहां पूरी होती मन की मुराद।
16 वे पुष्प के रूप में अ. भा. सहस्त्र औदीच्य समाज युवक/ युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 21 दिसम्बर 2014 को सानन्द सम्पन्न हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि श्री रघुनंदन जी शर्मा, अध्यक्ष अ.भा.औदीच्य महासभा, एवं विशेष अतिथि श्री उदयसिंह जी पण्ड्या, उपाध्यक्ष अ. भा. औदीच्य महासभा, श्री हीरालाल जी त्रिवेदी, सूचना आयुक्त, श्री रमेशचन्द्र जी पण्ड्या, अपर कलेक्टर, श्री सुभाष शर्मा, महापौर देवास, श्री राजेन्द्र पाण्डे विधायक जावरा, श्री शिवनारायण जी जागीरदार, पूर्व विधायक, श्री मोहनलाल जी जोशी, अध्यक्ष महामालव धर्मशाला उज्जैन, श्री वासुदेव जी रावल, से. नि. डीएसपी, श्री प्रकाश जी दुबे, अध्यक्ष अ.भा.औदीच्य महासभा म. प्र. , श्री सुरेश उपाध्याय, अध्यक्ष वरिष्ठजन समिति उज्जैन, श्री भगवानसिंह शर्मा, संगठन मंत्री, श्री संदीप शर्मा समाजसेवी, श्रीमती ऋतुबाला व्यास पार्षद, श्रीमती माया बदेका थे। पूरे समाचार देखें लिं
क-
सहस्त्र औदीच्य समाज उज्जैन का सोलहवां परिचय सम्मेलन सानन्द सम्पन्न|

समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

अखिल भारतीय औदीच्य महासभा की साधारण सभा बैठक दिनांक 11 जनवरी 2014 उज्जैन में आयोजित

अखिल भारतीय औदीच्य महासभा की साधारण सभा बैठक दिनांक 11 जनवरी 2014 उज्जैन में आयोजित

 औदीच्य बंधू समाचार निर्वाचन महासभा अध्यक्ष —- 

अखिल भारतीय औदीच्य महासभा की साधारण सभा दिनांक 11 जनवरी 2014 उज्जैन में आयोजित की गई है|

उज्जैन में गाविन्द माधव जयंती और चल समारोह का आयोजन दिनांक 9 नबम्बर 14 को।

उज्जैन 19 अक्तूबर 2014 – गाविन्द माधव जयंती और चल समारोह का आयोजन दिनांक 9 नबम्बर 14 को।  

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक पुर्णिमा गोविंद माधव जयंती [6नवंबर] के उपलक्ष्य में चल समारोह दिनांक 9 नबम्बर 14 को निकलेगा।

अखिल भारतीय औदीच्य महासभा, उज्जैन ग्रामीण के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी त्रिवेदी [पटेल] एवं शहर अध्यक्ष श्री सोहन लाल भटट , ने एक जानकारी देते हुए बताया की  दिनांक 9/11/2014 रविवार को चल समारोह प्रात: 11 बजे से  भगवान गोविंद माधव मंदिर कार्तिक चोक से प्रारम्भ होगा, बेड-बजे झांकियों, भजन गाती मंडलियों, समाज की महिलाओं, पुरुषो के साथ औदीच्य ब्राह्मण धर्मशाला एवं अतिथि गृह कहारवाड़ी उज्जैन पुहुंचेगा यहाँ समस्त समाज जनो द्वारा भगवान गोविंद माधव का पुजा अर्चन सम्पन्न होकर प्रसाद वितरण होगा। स्मरणीय है की, उज्जैन में यह आयोजन प्रतिवर्षा कार्तिक पुर्णिमा के बाद ही रखा जाना संभव हो पाता है क्योंकि कार्तिक पुर्णिमा पर लाखो लोग क्षिप्रा स्नान का पहुँचते हें इससे सभी दूर मेले जैसा वातावरण बन जाता है, इससे अधिक भीड़ के कारण इस दिन शोभा यात्रा निकाला जाना संभव नहीं हो पाता।

महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश दुबे एवं जिला अध्यक्ष द्वय ने सभी समाज जनो से विनती की है, कि सब समाज जन सपरिवार इस समारोह में सपरिवार जिनमें पुरुष श्वेत वस्त्र में महिलाएं केसरिया रंग में रंग कर सम्मलित होकर भगवान गोविंद माधव के प्रति अपनी आस्था और सहस्र औदीच्य ब्राह्मणो की संगठित शक्ति का परिचय देवें। <http://audichyabandhu.org/news/
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के अध्यक्ष श्री रघुनंदन जी शर्मा ने लांच की औदीच्य ब्राह्मणो की वेवसाइट औदीच्य बंधु॰

 अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के अध्यक्ष श्री रघुनंदन जी शर्मा ने लांच की औदीच्य ब्राह्मणो की वेवसाइट औदीच्य बंधु॰   http://audichyabandhu.org/


उज्जैन// कम्प्यूटर के इस दौर में बढ़ती सामाजिक दूरियों को संगठित एवं एकत्रित करने हेतु कम्प्यूटर के माध्यम से समाज की वेबसाईट का होना अति आवश्यक हो गया है। जिससे समाज को एकत्रित करने में कठिनाई ना हो, तथा त्वरित गति से समाज की हर गतिविधियों को समाज के हर व्यक्ति तक पहुचाया जा सके।
ऐसा ही उदाहरण उज्जैन नगर के औदीच्य ब्राम्हण समाज के युवाओं के अथक प्रयास एवं मेहनत का नतीजा है, कि आज समाज की वेबसाईट ‘औदीच्य बंधु’ का लोकार्पण करते हुए बडा हर्ष हो रहा है। यह वेबसाईट समाज को गतिशील तथा संगठित कर आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेगी । इससे समाज का हर व्यक्ति अपनी बात इस वेबसाईट के माध्यम से बता सकता है।
इस वेबसाईट को बनाने का उद्धेश्य यह है कि समाज में होने वाले परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, उपनयन संस्कार, महिला एवं युवा संगठन के कार्यक्रम, औदीच्य दिवस पर मनाये जाने वाले कार्यक्रमों को समाज के हर व्यक्ति तक पहुचाया जाए। आप इस वेबसाईट के माध्यम से अपने विवाह योग्य युवक युवती की जानकारी तत्काल भेज सकते है। इससे समाज के व्यक्ति को दूर दूर से आने जाने में होने वाले व्यय तथा समय की बचत होगी । आप इस वेबसाईट को अवलोकन अवश्य करें ।
ये उद्गार ‘औदीच्य बंधु’ वेबसाईट का लोकार्पण करते हुए सम्माननीय औदीच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रघुनन्दन जी शर्मा ने उज्जैन प्रवास के दौरान कही ।
इस वेबसाईट का निर्माण समाज के उर्जावान युवा श्री चेतन जोशी ‘क्विक सिस्टम’ के द्वारा किया गया है।
‘औदीच्य बंधु’ वेबसाईट के लाकार्पण अवसर पर समाज के श्री भगवान शर्मा, श्री प्रमोद जोशी, श्री रवि ठक्कर, श्री श्याम आचार्य, श्री उद्व जोशी, श्री सुभाष पण्डया, श्री सोहन पण्डया, श्री श्याम मेहता, श्री पीयुष पण्डया, श्री शरद त्रिवेदी, श्री पंकज जोशी, श्री विष्णु ठक्कर, श्री अजेन्द्र त्रिवेदी, श्री हेमन्त उपाध्याय, कु. वारूणी आचार्य एवं श्री शैलेश दुबे आदि उपस्थित थे ।
आने वाले दिनों में जब हर बात ओन लाइन होना जरुरी होगा, और यही एक सम्पर्क सुचना का साधन रहेगा, इस परिस्थिति के लिये तैयार हो रही वेव साईट <audichyabandhu.org> लाँच करने वाली युवा टीम उज्जैन को बधाई।
अभी तक इस नाम से यह ब्लॉग लिखा जाता रहा है, इसे ही इसके अंतर्गत धीरे धीरे नियमित और अधिकृत साइट का रूप में लाया जा रहा है। 
डॉ मधुसूदन व्यास 
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

श्री उमाशंकर भट्ट एवं श्रीधर व्यास का सम्मान

औदीच्य ब्राह्मण समाज उज्जैन के प्रखर तेजस्वी विक्रम विश्वविध्यालय उज्जैन से सेवा निव्रत्त और अखिल भारतीय स्तर के विश्व प्रसिद्ध तबला वादक श्री पं. उमाशंकर भट्ट का महाकाल प्रबंध समिति ने श्रावण महोत्सव आयोजन के अवसर पर उज्जैन संभागाध्यक्ष श्री रवीद्र पस्तौर ने किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री डॉ कवीन्द्र कियावत और महाकाल मंदिर प्रशासक श्री जयंत जोशी एवं अन्यान्य गणमान्य विद्वान और जन समूह उपस्थित रहा। श्री उमाशंकर भट्ट को शुभकामनायें। 

औदीच्य ब्राह्मण समाज उज्जैन के विद्वान श्री श्रीधर व्यास जी का महाकाल प्रबंध समिति ने श्रावण महोत्सव आयोजन के अवसर पर उज्जैन संभागाध्यक्ष (कमिश्नर) श्री रवीद्र पस्तौर  ने किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री डॉ कवीन्द्र कियावत और महाकाल मंदिर प्रशासक श्री जयंत जोशी एवं अन्यान्य गणमान्य विद्वान और जन समूह उपस्थित रहा। श्री श्री श्रीधर व्यास जी को शुभकामनायें। 
डॉ मधु सुदन व्यास उज्जैन   

समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

औदीच्य ब्राह्मण समाज गुना की मासिक बैठक- गोविन्द माधव जयंती पर अनेक कार्यक्रम गुना

औदीच्य ब्राह्मण समाज गुना की मासिक बैठक- गोविन्द माधव जयंती पर अनेक कार्यक्रम
गुना--- समाचार द्वारा डॉ ओ पी व्यास गुना 
      औदीच्य ब्राह्मण समाज गुना की पाक्षिक बैठक का आयोजन सिसोदिया कालोनी में श्री सुरेन्द्र वशिष्ठ के निवास पर डॉ. ओ.पी.व्यास की अध्यक्षता में रखी गयी। बैठक में सदस्यता अभियान पूरा करने और कार्तिक पूर्णिमा 6 नवम्बर को भगवान गोविन्द माधव की जयंती उत्साह के साथ मनाने के लिए समिति के गठन पर विचार किया गया । यह समिति व्यापक प्रचार प्रसार कर सांस्कृतिक कार्यक्रम रांगोली रुद्राभिषेक संध्या वंदन, विप्र समाज के उत्थान पर विचार गरीबों के लिए शीत ऋतू के वस्त्र बांटने आदि कार्य क्रम किए जायेंगे। बैठक में विष्णु प्रसाद वशिष्ठ के निवास पर ब्राह्मण समाज के बच्चों के लिए संस्कार शाला चलाने का प्रस्ताव रखा गया। इसमें युवा प्रोढ़ बुज़ुर्ग वर्ग को पण्डित श्री मान बृज मोहन जी शर्मा द्वारा नैतिक एवं धार्मिक शिक्षा दी जावेगी । समाज की अगली बठक 14 सितम्बर को श्री मान पुरुषोत्तम शर्मा विंध्याचल कोलोनी पर आयोजित की जायेगी . सभी सजातीय बन्धुओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की गयी॥
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
समाज हित में प्रकाशित।आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

युवाओं ने बढाये प्रगति के कदम-सम्मान से अभिभूत माताऐं।- उद्दव जोशी

युवाओं ने बढाये प्रगति के कदम-सम्मान से अभिभूत माताऐं।- उद्दव जोशी 

 बेटियाँ समाज की धरोहर होकर हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। आज बेटियों ने ही हमें सम्मान दिलाया है। यह उदगार थे उन माताओं कऐ जो सहस्त्र औदीच्य समाज वरिष्ठजन समिति उज्जैन व्दारा आयोजित दिनांक 27 जुलाई 2014 को महामालव औदीच्य धर्मशाला क्षीरसागर उज्जैन में मातृशक्ति एवं सामाजिक प्रगति के संवाहकों के सम्मान समारोह में सम्मान हेतु उपस्थित थी।

उज्जैन औदीच्य समाज वरिष्ठ जन समिति का क्रांतिकारी आयोजन- विधवा, परित्‍यक्‍ता बेटियों के जीवन में इन्‍द्रधनुषीय रंग भरने वालों का सम्मान।

उज्जैन 27/7/2014  
आओ कुछ करें -
शुष्‍क जीवन के केनवास पर दाम्‍पत्‍य जीवन का रंग भरें।  
औदीच्य समाज वरिष्ट जन समिति उज्जैन के तत्वावधान में उज्जैन शहर में 27 जुलाई 14 को दो बड़े ही क्रांतिकारी कार्य सम्पन्न हुए । समाज के दो अविवाहित युवको का जिनमें एक ने एक दो पुत्रियों की माता विधवा औदीच्य युवती से एवं एक ने तलाक प्राप्त युवती से विवाह कर उनके सूने जीवन में रंग भरे, सम्मान हुआ। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने उज्जैन महिला संगठन के सहयोग से इस सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मान पत्र और प्रशंसा द्वारा सम्मानित किया  निश्चय ही भविष्य में ये सारे समाज के लिए बड़े ही अनुकरणीय उदाहरण बनेगे।

॥श्रीस्थल प्रकाश को घर-घर का प्रकाश बनाएँ॥

श्रीस्थल प्रकाश को समाज के घर-घर का प्रकाश बनाएँ। 
सहस्रौदीच्यों के गौरव की गाथा अगली पीढ़ी भी गायें ॥
उज्जैन से बाहर श्रीस्थल प्रकाश प्राप्त करने हेतु  श्रीस्थल प्रकाश ग्रन्थ  हेतु-
एक पुस्तक = रु- 150+25 रजि पोस्ट खर्च) कुल रु- 175/
10+2  = 1500+ पोस्टेज अतिरिक्त लगभग 100/- कुल रु=1600/- 
50+10 =  रु 7500+ अतिरिक्त पोस्टेज  व्यय लगभग 300/- रु कुल रु=7800/-
  राशि बेंक ड्राफ्ट/ मनीआर्डर अथवा सीधे अखिल भारतीय औदीच्य महासभा मध्यप्रदेश शाखा 
 पंजाब नेशनल बेंक उज्जैन, अकाउंट नंबर Punb 2963000103121857 / में जमा करें
 ई-मेल- audichyamp@gmail।com/
 अपना पिन कोड सहित पता एवं राशि जमा कर सूचना देवें। 
संपर्क - फोन नं-0734-2514343/ 0734-2515677 पर सूचित अवश्य करें।
 प्रकाश दुबे- 41 विध्या नगर उज्जैन मप्र 
श्रीस्थल अर्थात सिद्धपुर नाम है, उस स्थान का जहाँ से सहस्त्रोदीच्य ब्राह्मणो को पहचाना गया था, विश्व में उनकी विद्वता और ज्ञान का सम्मान किया गया था। आज एक सहस्र वर्ष में हम एक करोड़ से अधिक होकर विश्व के प्रत्येक भाग में स्थापित होकर अपने ज्ञान से उस देश को सम्पन्न बनाने में सतत अपना योगदान कर रहे हें। नई जगह नया समाज नये संघर्ष के साथ पीढ़ी-दर पीढ़ी हम खो भी देते हें,"कुछ गौरव के पल" जो हमारे अतीत गौरव के इतिहास को स्मरण रखकर इस माध्यम से ही चिरजीवी रखा जा सकता है।

जीवन संघर्ष रत वे जाति जो अपना इतिहास सुरक्षित रखती हें वे ही ठहर पातीं हें। एक नेत्रहीन व्यक्ति की तरह अल्पसंख्यक और शांति प्रिय जातियाँ इतिहास के माध्यम से ही अपनी उन्नति का मार्ग टटोल सकतीं हें। वर्तमान दादागीरी, दवंगता, और विद्वत जन के प्रति नित नए हो रहे षडयंत्रों के विरुद्ध शुद्ध, सात्विक और प्रताड़ित जातियों को उनके जींस से प्राप्त ज्ञान, बल, को स्मरण कराने के लिए इतिहास से बढ़कर कोई साधन नहीं है।

औदीच्य ब्राह्मण समाज महिला संगठन जिला उज्जैन फाग उत्सव.

अखिल भारतीय औदीच्य ब्राह्मण समाज महिला संगठजिला उज्जैन
फाग उत्सव दिनांक 29/03/2014
फोटो एल्बम 

लिंक- अधिक फोटो देखें 
अखिल भारतीय औदीच्य ब्राह्मण समाज महिला संगठन जिला उज्जैन के तत्वावधान में दिनांक 29/03/2014 शनिवार को महामालव औदीच्य समाज धर्मशाला क्षीर सागर पर होली पखवाड़े में फूलों से भरा रंगारंग कृष्ण भक्ति के नृत्य और संगीत से मनमोहक "फाग उत्सव" सम्पन्न हुआ।
    कार्यक्रम का शुभारंभ औदीच्य समाज की समाज सेविका श्रीमती उर्मिला जी शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा व्यास, एवं औदीच्य ग्रामीण महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमति तारामणी त्रिवेदी, द्वारा "भगवान गोविंद माधव" का पूजन-अर्चन-और माल्यार्पण कर किया गया। 

वैदिक बटुक मन्त्रो पर अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में आमंत्रण -29/03/2014

वैदिक बटुक मन्त्रो पर अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में आमंत्रण -29/03/2014

जय बाबा गुमानदेव हनुमान। राजा विक्रमादित्य को समर्पित विक्रमोत्सव 2071 के अंतर्गत अनुष्ठान मंडपम ज्योतिष अकादमी। एवं म सा रा वे विद्या प्रतिष्ठान के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक अंत्याक्षरी, जिसमे वैदिक बटुको द्वारा शुक्ल यजुर्वेद साहिता के वेद मंत्रो पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन दि 29 मार्च 2014 को प्रात 9 बजे बाबा गुमानदेव हनुमान मंदिर पिपलीनाका रोड उज्जैन पर रखा गया है। जिसमे संपूर्ण भारत से वैदिक बटुक मन्त्रो पर अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में शामिल होगे। कारिक्रम पूर्ण निशुल्क हे। जिसमे सभी बटुको को मार्ग व्यय एवं आवास भोजन की व्यवस्था संस्था द्वरा वहन की जायगी। आप सभी वैद प्रेमी सादर आमंत्रित हे।
संयोजक।
पं श्यामनारायण व्यास
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुष्ठान मंडपम ज्योतिष अकादमी
096669292929
08120456789/
Pt Chandan Vyas
समाज हित में प्रकाशित। आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

सिद्धपुर औदिच्य ब्राह्मण समाज अहमदाबाद का समूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम सम्पन्न।

समाज हित में प्रकाशित। आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।

श्रीस्थल प्रकाश हिन्दी भाष्यांतर ग्रंथ का उसके संपादक मण्डल द्वारा, सिद्धपुर गुजरात में भगवान गोविंद माधव के चरणों में समर्पण।

उज्जैन 14 फरवरी 2014

    श्रीस्थल प्रकाश हिन्दी भाष्यांतर ग्रंथ संपादक मण्डल का सिध्दपुर भ्रमण।
सिद्धपुर यात्रा के अन्य  ओर फोटो लिंक 
      इतिहास सदैव भूतकाल की स्मृतियों/ घटनाओं का लेखा जोखा सुरक्षित रखता है, और जिज्ञासु भूतकाल से वर्तमान एवं भविष्य के हितार्थ कुछ संदर्भ खोजने का प्रयास करता है। इसी जिज्ञासा और श्रीस्थल प्रकाश हिन्दी भाष्यांतर ग्रंथ का सिद्धपुर गुजरात में भगवान गोविंद माधव के चरणों में समर्पण हेतु ‘‘ श्री स्थल प्रकाश’’ हिन्दी भाषान्तर ग्रन्थ के सम्पादक गण, श्री प्रकाश दुबे, डॉ मधुसूदन व्यास, उद्धव जोशी, एवं सोहन पण्ड्या व्दारा औदीच्य ब्राह्मणों के पवित्र तीर्थस्थल सिध्दपुर की यात्रा 4 फरवरी से 8 फरवरी तक की गई।

श्रीस्‍थल प्रकाश” हिन्‍दी भाषान्‍तरित ग्रंथ का विमोचन एवं सम्‍मान समारोह सम्‍पन्‍न ।

श्रीस्‍थल प्रकाश” हिन्‍दी भाषान्‍तरित ग्रंथ का विमोचन  एवं सम्‍मान समारोह सम्‍पन्‍न 
उज्जैन, 05/01/214   
 अ॰ भा॰ औदीच्य महासभा म. प्र. इकाई द्वारा एक भव्य ओर दिव्य आयोजन में सहस्र औदीच्यों के शताब्दियों पूर्व रचित ग्रंथ के संस्कृत [बाद में गुजराती] से हिन्दी में भाषांतरित पावन ग्रंथ का लोकार्पण किया गया। महामालव औदीच्य समाज मांगलिक परिसर के विशाल प्रांगण में, सैकड़ों औदीच्य बंधुओं के समक्ष, भानपुरा पीठ के शंकरचार्य श्री दिव्यानन्द जी के आशीर्वाद के मध्य, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रघुनन्दन जी शर्मा उपाध्यक्ष श्री उदय सिंग जी पण्ड्या संगठन सचिव

गौतम गोत्रीय सहस्र औदिच्य ब्राह्मणो की कुलदेवी शक्टांबिका माता मंदिर की सौ वीं वर्ष ग्रंथि के अवसर पर आयोजन।

जय श्री शक्टांबिका माताजी जी ,
सहस्र औदिच्य ब्राह्मणो के गोतम गोत्रीय कुलदेवी शक्टांभिका माता मंदिर की सौ वीं वर्ष ग्रंथि के अवसर पर आयोजन दिनांक 06/02/2014।  

शक्टांबिका माताजी का इतिहास 

श्री शक्टांबिका माताजी मंदिर गुजरात के सिद्धपुर निकट आज का ग्राम पासवदल પાસવદ્ળ ગુજરાત. Shaktambika Mataji Temple, Paswadal, gujarat ] में स्थित है । यह गौतम के वंशज के "कुलदेवीदेवी" है । "गौतम गोत्र के कुछ ब्राह्मणो को 1100 वर्ष पूर्व पहले पहले, महाराज मूलराज ने यह गाँव दान किया था। यह गाँव पूर्व काल में पुष्पासर या पुष्पवती के नाम से भी जाना जाता था। गौतम गौत्रीय ब्राह्मणों ने इस शहर में शक्टांबिका माताजी की स्थापना की।   इन गौतमी ब्राह्मणों को पूरे ग्राम का दान दिया इस हेतु ये ब्राह्मण,  बाद के काल में पुष्पदलिया (Pushpadaliya) के नाम से भी जाने जाते थे। 

इस शहर को आक्रमण करियों ने ध्वस्त कर दिया और लोग अन्यत्र चले गए थे। कई वर्षों के बाद अंबामाता जी  के मंदिर का पुनुरुद्धार कर इस गांव को फिर से स्थापित किया। आज विभिन्न समुदाय के कई लोग यहां निवास करते हें। और गांव का नाम अब ' Paswadal ' से जाना जाता है।  
शक्टांबिका माताजी मंदिर का महत्वपूर्ण प्रसिद्धि महा सूद 1971 की शुक्रवार 7th पर 100 वर्ष  पहले किया गया था । बाद में अन्यत्र गए कई ब्राह्मण पुनर्वास के साथ यहाँ लौट आए। धीरे धीरे पूजा के लिए यहां आने वाले ब्राह्मणों में लगातार वृद्धि हुई है। यहाँ निवास रत ग्रामीणों का मिश्रित प्रयास से, गौतमी ब्राह्मणों को दिए गए दान से, नव निर्माण किया गया है। 

महा सूद 7 माताजी के पाटोत्सव (patotsav) के रूप में मनाया जाता है। 

यहाँ श्री शक्टांबिका माताजी प्रति दिन, निम्न रूपों में दिखाई देती हें। 

  1. रविवार - शेर पर सवारी - अंबिका के रूप में। 
  2. सोमवार - गाय पर सवारी - पार्वती के रूप में।
  3. मंगलवार - शेर पर सवारी - शक्टांबिका माताजी के रूप में। 
  4. बुधवार - एरावत (सात सिर वाले हाथी) पर सवार - इंद्र के रूप में। 
  5. गुरुवार - ईगल पर सवारी - वैभवी के रूप में। 
  6. शुक्रवार - हंस पर सवारी - सरस्वती के रूप में।
  7. शनिवार - हाथी पर सवारी - लक्ष्मी के रूप में।
उपरोक्त वर्णन हमने अपनी जानकारी, खोज के अनुसार लिखा है। इस विषय में आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।
 डॉ मधु सूदन व्यास 
इस अवसर पर श्री हेमंत पाध्य जी ने यू के से एक वीडियो प्रस्तुति यू टुयुब के माध्यम से समर्पित की है।
  देखें -  वीडियो -SHRI SHAKATAMBIKAMATAJI : BHAVE BHAJILONE SHRI SHA
=========================================================================================
समाज हित में प्रकाशित। आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें को क्लिक कर शेयर कर दें।